{"_id":"666764088d3af3ef320c6a45","slug":"gharati-and-barati-clash-during-dance-at-dwar-pooja-10-injured-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-114518-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: द्वार-पूजा पर डांस के दौरान भिड़े घराती व बराती, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: द्वार-पूजा पर डांस के दौरान भिड़े घराती व बराती, 10 घायल
Tue, 11 Jun 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के खालिसपुर दुर्गा गांव के खरिका निषाद बस्ती में रविवार को आई बरात में द्वार-पूजा के समय हो रहे डांस के दौरान घराती व बराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोगों ने दरवाजे पर रखीं कुर्सियों एवं अन्य सामानों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में करीब 10 लोग घायल हो गए।
खालिसपुर दुर्गा गांव के खरिका निषाद बस्ती में रविवार को शाहपुर गांव से लड़के की बरात आई थी। देर रात लड़की पक्ष के दरवाजे पर द्वार-पूजा शुरू हो गई। इस दौरान बैंडबाजे की धुन पर डांस शुरू होते ही कुछ बात को लेकर घराती व बराती आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा कि कुछ बराती नशे में थे। दोनों तरफ से दरवाजे पर रखीं कुर्सियों से मारपीट शुरू हो गई। इस पर कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पहले डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद भी मारपीट नहीं रुकने पर दोस्तपुर थानाध्यक्ष स्वयं पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने मारपीट बंद करवाते हुए शादी की पूरी रस्म अपने सामने संपन्न करवाई। इसके बाद पुलिस वापस हुई। सुबह दुल्हन की विदाई की गई। मारपीट में बराती पक्ष के संजय, दयाशंकर, बचन्ने, श्रवण और उदल समेत 10 लोग घायल हो गए हैं। घराती पक्ष के कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।