{"_id":"689261695025a9f63400642d","slug":"ggic-avval-in-folk-art-painting-and-writing-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-138411-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लोकनृत्य, पेंटिंग व निबंध में जीजीआईसी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लोकनृत्य, पेंटिंग व निबंध में जीजीआईसी अव्वल
Wed, 06 Aug 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में मौजूद प्रतिभागी।
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय जनसंख्या परियोजना के तहत मंगलवार को केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर काॅलेज (जीजीआईसी) में जिला स्तरीय लोकनृत्य, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्या पल्लवी सिंह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोकनृत्य, पेंटिंग और निबंध में मेजबान अव्वल रहे। जीजीआईसी की छात्रा शिवांशी त्रिपाठी निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं। इसी विद्यालय की प्रिंसी ने द्वितीय स्थान और जीआईसी के अंकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में जीजीआईसी की छात्रा निष्ठा प्रथम, राजकीय हाईस्कूल नानेमऊ की सृष्टि द्वितीय, जीआईसी के पुष्पेंद्र यादव ने तृतीय प्राप्त किया।
संचालन डॉ. दीपा द्विवेदी ने किया। प्रतियोगिता की नोडल डॉ. बबिता जैन ने राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता के निर्णायक टीम में एमजीएस इंटर काॅलेज के प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह, पेंटिंग में डायट प्रवक्ता विजय कुमार, नृत्य में रोली श्रीवास्तव रहीं।
विज्ञापन
इस मौके पर अनुपम भारती, संतलाल यादव, मंजू सोनी, डॉ. रीना केशवानी, डॉ. मुक्ता सिंह,सुनीता सरोज व तृप्ति मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।