फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Funeral Held Following Assurances

Sultanpur News: आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार

Sat, 23 May 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 23 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Funeral Held Following Assurances
सेमरी बाजार। देवपरापार निवासी पूर्व प्रधान जानकी देवी के पुत्र सूरज की शुक्रवार रात खेत में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम 4:30 बजे मृतक का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। एसडीएम व सीओ जयसिंहपुर ने परिजनों को समझाया, इसके बाद शाम 7:00 बजे परिजन माने और गांव में ही शव को दफना दिया।
विज्ञापन

देवपरापार निवासी मोनू कुमार के मुताबिक उनका बड़ा भाई सूरज कुमार शुक्रवार शाम घर से खेत गया था। आरोप है कि वहां मौजूद गांव के राजाराम, मुनीराम, सीताराम, गीता, रामदीन, देवीदीन, आशाराम, अभिषेक ने रंजिश के चलते उस्मान के खेत में सूरज को घेरकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम सूरज का शव घर पहुंचा, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजन हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। जयसिंहपुर एसडीएम प्रभात कुमार सिंह व सीओ सुनील कुमार सिंह देवपरापार गांव पहुंचे। परिजनों ने आर्थिक सहायता, आवासीय पट्टा समेत अन्य मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed