फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   fraud crime fir slp

Sultanpur News: प्लाॅट बेचने के नाम पर 1.10 लाख की ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 06 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 06 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
fraud crime fir slp
गोसाईगंज। बसौढ़ी में पेट्रोल पंप के निकट प्लॉट बेचने के नाम पर महिला से 1.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में स्थानीय पुलिस ने सोमवार को दंपती सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर निवासी रीतू सोनी के आरोप के मुताबिक शहर के गोमतीनगर के प्राइड एंड साइन ट्रेड जोन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अजय सिंह, संत शरण सिंह व उनकी पत्नी ने बसौढ़ी में पेट्रोल पंप के पास प्लॉट बेचने का झांसा दिया था। उनके झांसे में आकर पीड़िता ने वर्ष 2015 से 2017 के बीच छह किस्तों में कुल 2,80,400 रुपये जमा किए थे। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद संस्था ने उसके पक्ष में प्लॉट का विक्रय नहीं किया। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो संस्था की ओर से उनके बैंक खाते में 27 जनवरी 2025 को 95,200 रुपये और 22 फरवरी 2025 को 75,000 रुपये, कुल 1.70 लाख रुपये वापस किए। शेष 1.10 लाख रुपये वापस करने में आरोपी टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने बकाया रकम देने से इन्कार कर दिया है। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed