फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fraud Committed by Posing as IPS Officer; FIR Ordered

Sultanpur News: आईपीएस अधिकारी का धौंस देकर ठगी, एफआईआर का आदेश

Tue, 14 Apr 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fraud Committed by Posing as IPS Officer; FIR Ordered
सुल्तानपुर। दिल्ली की मैरीटाइम एकेडमी में सीधे अच्छा पद दिलाने का झांसा देकर युवक से 4.50 लाख रुपये ठगी करने के मामले में एसीजेएम भव्या श्रीवास्तव की अदालत ने सोमवार को बल्दीराय थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। अदालत ने थाना प्रभारी को शीघ्र ही अदालत के आदेश का अनुपालन करने का भी निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाने के मीरपुर-बल्लीपुर के रहने वाले इंद्रजीत सिंह ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भव्या श्रीवास्तव की अदालत में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग के लिए अर्जी पेश की। आरोप के मुताबिक उनके पुत्र अभिजीत सिंह ने वाराणसी के एक कॉलेज से जीपी रेटिंग का कोर्स पूरा किया। प्लेसमेंट नहीं मिल पाने से उनके पुत्र ने दिल्ली की मैरीटाइम एकेडमी से संपर्क किया, जहां पर संस्थान की प्रतिनिधि मीनाक्षी जायसवाल, दीपिका चौहान व विशाल मनु धैया ने सीधे अच्छा स्थान दिलाने का झूठा भरोसा देकर 5.50 लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन

अभियोगी के मुताबिक आरोपियों के जरिये बिना वैध लाइसेंस के इन कार्यों का भरोसा दिया गया था। संदेह होने पर अभियोगी के पुत्र ने आरोपियों से वार्ता की तो वह सही बातों को छुपा कर गोल-मोल जवाब देने लगे। अभियोगी के पुत्र अभयजीत सिंह ने अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने एक आईपीएस अधिकारी को अपना रिश्तेदार बताते हुए कॅरिअर बर्बाद कर देने की धमकी दी। आरोपियों ने सिर्फ एक लाख रुपये वापस किए। शेष 4.50 लाख रुपये हड़प लिए हैं। पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर अभियोगी ने कोर्ट की शरण ली, जहां से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed