{"_id":"63333d0826961c01423e17ff","slug":"fourlane-sultanpur-news-lko6503966191","type":"story","status":"publish","title_hn":"उखाड़े जाएंगे फोरलेन की जद में आ रहे यूनिपोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उखाड़े जाएंगे फोरलेन की जद में आ रहे यूनिपोल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में निर्माणाधीन फोरलेन की राह में लगाए गए यूनिपोल होडिंग्स उखाड़े जाएंगे। सांसद मेनका गांधी ने इसे गंभीरता से लिया है। सांसद ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को फटकार लगाते हुए अविलंब पोल हटवाने का निर्देश दिया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद मेनका गांधी के प्रयास से शहर में अमहट से बस स्टेशन व पयागीपुर से गोलाघाट मार्ग के चल रहे चौड़ीकरण कार्य की राह में करीब पखवारे भर पहले कई यूनिपोल खड़े कर दिए गए थे। प्रचार वाले (यूनिपोल) लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग की अनुमति भी नहीं ली गई थी। मनमाने तरीके से नगर पालिका क्षेत्र में यूनिपोल लगाए जाने से सड़क के चौड़ीकरण का कार्य कई जगह प्रभावित होने लगा था। अमर उजाला ने 27 सितंबर के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर का संज्ञान लेते हुए जिले के दौरे पर पहुंचीं सांसद मेनका गांधी ने मंगलवार को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन को जमकर फटकार लगाई। सांसद ने अधिशाषी अधिकारी को अविलंब यूनिपोल हटवाने का निर्देश दिया। अधिशाषी अधिकारी ने सांसद को जल्द यूनिपोल हटवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी हटवाए यूनिपोल
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन ने कहा कि नपा की ओर से पीडब्ल्यूडी की प्रॉपर्टी पर यूनिपोल लगवाने की अनुुमति किसी को नहीं दी गई है। पीडब्ल्यूडी यूनिपोल हटवाए।