{"_id":"5d39f5f68ebc3e6cf805f01f","slug":"fourlane-road-sultanpur-news-lko4728124150","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के तीन मार्गों को फोरलेन बनाने का तैयार हो रहा खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के तीन मार्गों को फोरलेन बनाने का तैयार हो रहा खाका
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के तीन प्रमुख मार्गों को फोरलेन बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग तीनों प्रमुख मार्गों को फोरलेन बनाने का खाका तैयार कर रहा है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में एडीएमई ने व्यापारियों को इसकी जानकारी दी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने व्यापारियों को बताया कि शहर का गोलाघाट से पयागीपुर, अमहट से बस स्टेशन व डीएम आवास से अफीम कोठी तक के मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। फोरलेन पर बीच में डिवाइडर बनेंगे। दोनों तरफ नालियां बनेंगी।
इसके साथ विद्युत, टेलीफोन समेत अन्य विभागों के लिए सुरक्षित गलियारा की व्यवस्था होगी। इस व्यवस्था से सड़क सुरक्षित रहेगी व अतिक्रमण समाप्त होगा। फोरलेन बनने से शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी। व्यापारियों की ओर से नगर पालिका पर पार्किंग शुल्क व लोडिंग, अनलोडिंग में अवैध शुल्क वसूली के लगाए जा रहे आरोप के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
बताया कि टैक्सी स्टैंड एवं लोडिंग-अनलोडिंग के लिए पालिका की ओर से छह लोगों को परिचय पत्र देते हुए अधिकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त कोई यदि वसूली करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों की ओर से उठाई गईं समस्याओं पर एडीएम प्रशासन ने जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, राम निवास अग्रवाल, अलीमुद्दीन आदि अधिकारी मौजूद रहे।