फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four Convicts Sentenced to Three Years for Attack on Panchayat Candidate

Sultanpur News: प्रधान प्रत्याशी पर हमले के चार दोषियों को तीन साल की सजा

Sat, 04 Apr 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Four Convicts Sentenced to Three Years for Attack on Panchayat Candidate
सुल्तानपुर। प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हमले समेत अन्य आरोपों से जुड़े करीब पांच साल पुराने मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने शनिवार को अपना फैसला सुनाया। अदालत ने चारों आरोपियों को धमकी के आरोप में दोषमुक्त करार दिया है, जबकि हमले व गंभीर चोट पहुंचाने समेत अन्य आरोपों में तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर थाने के हालापुर निवासी दीपक सिंह ने 21 अप्रैल 2021 की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक वह प्रधानी के चुनाव लड़ रहे थे। रंजिश में गांव के आरोपी संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, राहुल निषाद व राममनि ने उन पर लाठी व असलहे की बट से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed