फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   four arrested including Zilla Panchayat members

जिला पंचायत सदस्य समेत चार गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
अमर उजाला/सुल्तानपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
 four arrested including Zilla Panchayat members
गिरफ्तार हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पूर्व कूरेभार थाना क्षेत्र के मझवारा गांव में अजीत यादव की हत्या पारिवारिक रंजिश के चलते हुई थी। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक व देसी पिस्टल बरामद की है। अजीत की चाची व जिला पंचायत सदस्य कमला यादव को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


मझवारा गांव निवासी अजीत की 16 दिसंबर की रात गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बीचबचाव करने पर गांव के ही रमाशंकर सिंह उर्फ मोहन को आरोपियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल रमाशंकर सिंह उर्फ मोहन की तहरीर पर अजीत की चाची जिला पंचायत सदस्य कमला देवी, कमला देवी के भाई संतोष यादव निवासी सेमरातर बरियौना थाना कूरेभार, रमाकांत मिश्र उर्फ डब्लू मिश्र निवासी मायंग और राजेंद्र मिश्र निवासी मझौवा थाना कूरेभार के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमला करने के अभियोग में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की विवेचना कर रहे कूरेभार एसओ नंद कुमार तिवारी ने मंगलवार को मझवारा से आरोपी संतोष यादव, सुनील पासी निवासी मझवारा और पिंटू उर्फ विकास यादव निवासी धवरई मौजा मझवारा थाना कूरेभार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बंदूक व देसी पिस्टल बरामद की थी।

बुधवार को प्रेसवार्ता में एसपी पवन कुमार ने बताया कि कमला देवी व अजीत यादव के बीच पारिवारिक रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर कमला देवी के भाई संतोष यादव का अजीत से विवाद चल रहा था। घटना की रात संतोष के साथ अजीत की कहासुनी हुई थी।

विवाद बढ़ने पर संतोष ने कमला देवी की बंदूक से अजीत को गोली मार दी थी। अजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी सुनील पासी व पिंटू उर्फ विकास यादव भी हत्याकांड में शामिल थे। सुनील के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल बरामद की है।


एसपी ने बताया कि संतोष हत्याकांड में नामजद था, जबकि दो अन्य अभियुक्तों सुनील व पिंटू उर्फ विकास का नाम विवेचना में हत्या के अभियोग में बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य कमला यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed