फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four accused arrested in woman murder case, ax recovered

Sultanpur News: महिला हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

Wed, 30 Oct 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 30 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in woman murder case, ax recovered
सुल्तानपुर। करौंदीकला थाना क्षेत्र के गजेंद्रपुर गांव में रविवार की रात बेटे के सामने मां की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर ली गई है। हमले में घायल बेटे का इलाज लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन

गजेंद्रपुर गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी हौंसिला देवी की रविवार घर के बरामदे में सोते समय कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी थी। इस बीच छोटे बेटे सुदीप (06) ने बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुदीप की हालत ट्रॉमा में नाजुक बनी है।
विज्ञापन

मृतका के बड़े पुत्र सचिन ने पुरानी रंजिश का आरोप लगा सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी बिन्दे, अरविंद, महन्थलाल उर्फ केपी व बिन्दे की पत्नी सुनीता निवासीगण गजेंद्रपुर थाना करौंदीकला को अमरेमऊ स्थित बौद्ध मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिन्दे की निशानदेही पर उसके घर से वारदात में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आशनाई की बात आई सामने

महिला की हत्या में आशनाई की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिन्दे की पत्नी से हौंसिला के बेटे सचिन के संबंध थे। हमलावर सचिन को मारने आए थे, लेकिन वह घर पर नहीं था। इस लिए हमलावरों ने उसकी मां की जान ले ली। हालांकि, एफआईआर में पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने का जिक्र किया गया है। सीओ विनय गौतम ने बताया कि जनवरी में सचिन आरोपी बिंदे की पत्नी को लेकर भाग गया था। 15-20 दिन बाद दोनों लौट आए थे, लेकिन दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। उसी को लेकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed