{"_id":"58f643cf4f1c1b1a74472488","slug":"foundation-stone-of-sirwara-bridge-laid","type":"story","status":"publish","title_hn":"14.15 करोड़ से बनने वाले सिरवारा सेतु का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14.15 करोड़ से बनने वाले सिरवारा सेतु का शिलान्यास
Amarujala Bureau
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से गोमती नदी के सिरवारा घाट पर 14.15 करोड रुपये से स्वीकृत सेतु के निर्माण की शुरुआत हो गई। मंगलवार को शहर विधायक सूर्यभान सिंह ने सेतु का पूजन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था सेतु निगम को तय समय में सेतु का निर्माण कार्य पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
शासन से बीते वर्ष स्वीकृत गोमती नदी के सिरवारा घाट सेेतु का निर्माण कार्य शुरू हो गया। शासन ने इसके निर्माण के लिए उप्र राज्य सेतु निगम को 14.15 करोड़ रुपया मंजूर किया है। शिलान्यास कार्यक्रम में शहर भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह ने पूजन करके निर्माण कार्य की शुरुआत की।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि अभी तक लोगों को पुल नहीं होने की वजह से काफी दूर घूमकर जाना पड़ता था। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों को निश्चित समय में कार्य पूरा करने को कहा। कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख उमेश प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उप परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह, एसके खरे, अंकित कुमार समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन