{"_id":"665e2b49b98efbde7308d914","slug":"former-village-head-dies-in-road-accident-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-114238-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान की मौत
Tue, 04 Jun 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार के पास सोमवार दोपहर बेटे के साथ बाइक से शहर जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल पूर्व महिला प्रधान को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली देहात के कुछमुछ गांव के बरगदवा निषाद बस्ती निवासी कुछमुछ की पूर्व प्रधान कलावती (60) सोमवार दोपहर अपने पुत्र बसंत के साथ बाइक से हनुमानगंज बाजार आई हुई थीं। बाजार में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पूर्व महिला प्रधान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। देर शाम लखनऊ में इलाज के दौरान पूर्व महिला प्रधान की मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। देहात कोतवाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।