फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Former Municipal Council President Shiv Kumar Agrahari died after falling from the roof.

Sultanpur News: छत से गिरकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिव कुमार अग्रहरि की मौत

Mon, 12 Jan 2026 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Former Municipal Council President Shiv Kumar Agrahari died after falling from the roof.
​शिव कुमार अग्रहरि। - फोटो : ​शिव कुमार अग्रहरि।
सुल्तानपुर। शहर के मेजरगंज गली निवासी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिव कुमार अग्रहरि (85) सोमवार देर शाम अपने घर की छत से गिरकर घायल हो गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सक ने उनको ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शिव कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। शिव कुमार का नाम शहर के बड़े व्यापारियों में शुमार था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह वर्ष 1992 में 10 माह के लिए नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष बने थे। वह वर्ष 2000 व 2012 में नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़े थे। शहर की राजनीतिक व व्यावसायिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रियता थी। वह नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष थे। व्यापारियों में उनकी खासी पैठ थी। शिव कुमार अग्रहरि के तीन पुत्र प्रवीन, नवीन व राजू अग्रहरि हैं। मौत की सूचना मिलने के बाद मेजरगंज स्थित आवास पर बड़ी संख्या में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed