फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Former Minister Jang Bahadur and other accused did not present evidence in their defense

Sultanpur News: पूर्व मंत्री जंग बहादुर व अन्य आरोपियों ने नहीं पेश किया सफाई साक्ष्य

Tue, 21 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Former Minister Jang Bahadur and other accused did not present evidence in their defense
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे 25 साल पुराने राजकुमार यादव हत्याकांड में मंगलवार को सफाई साक्ष्य पेश होना था, लेकिन बचाव पक्ष की ओर से कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर स्पेशल जज राकेश यादव ने शेष सफाई साक्ष्य के लिए 7 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन

मामला अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरेमतऊ गौरा गांव का है। वादी शिवकुमार यादव ने सात अप्रैल 2001 की घटना में अपने भाई राजकुमार यादव की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह, रामविलास तिवारी, अशोक कुमार शुक्ल और विजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोप तय होने के बाद विशेष अदालत में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

गैंगस्टर केस में विवेक सिंह को सफाई साक्ष्य का अंतिम मौका
सुल्तानपुर। सराफा डकैती से जुड़े गैंगस्टर मामले में आरोपी विवेक सिंह को विशेष अदालत ने सफाई साक्ष्य पेश करने का अंतिम अवसर दिया है। मंगलवार को तय तारीख पर उनकी ओर से कोई साक्ष्य पेश नहीं किया गया। स्पेशल जज राकेश यादव ने अब 27 जुलाई की अगली तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नगर पुलिस ने एक मई 2025 को विवेक सिंह समेत कई आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में आरोपपत्र दाखिल हो चुका है और विशेष अदालत में सुनवाई जारी है। आरोपी अरबाज और फुरकान ने गैंगस्टर की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब तलब करते हुए अगली सुनवाई तक इन दोनों के खिलाफ ट्रायल पर रोक लगा रखी है। बाकी आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed