फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Former minister Gayatri Prajapati presented in court

Sultanpur News: कोर्ट में पेश किए गए पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति

Wed, 04 Jan 2023 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Former minister Gayatri Prajapati presented in court
सुल्तानपुर। लखनऊ जेल में निरुद्ध पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति बुधवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में उनका बयान दर्ज किया। गायत्री ने आरोपों से इंकार करते हुए इसे सरकार की साजिश बताया है। कोर्ट ने बचाव पक्ष के सफाई साक्ष्य के लिए सात जनवरी की तारीख तय की है। अदालती कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस गायत्री प्रजापति को लेकर लखनऊ के लिए लौट गई। मामला अमेठी जिले से जुड़ा है।
विज्ञापन

28 जनवरी 2012 को नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ने अमेठी के अंबेडकर चौराहे के पास समर्थकों के साथ साइकिल जुलूस निकाला था। इस मामले में पुलिस ने अमेठी कोतवाली में उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष का साक्ष्य समाप्त होने के बाद कोर्ट ने गायत्री प्रजापति का बयान दर्ज करने के लिए चार जनवरी के लिए लखनऊ जेल से तलब किया था। बुधवार को दोपहर करीब 11.30 बजे पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ गायत्री प्रजापति को स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए योगेश कुमार यादव की कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि अदालत ने पूर्व मंत्री का बयान (सीआरपीसी की धारा 313 के तहत दर्ज होने वाला बयान) दर्ज किया है। उन्होंने आरोपों से इंकार करते हुए इसे सरकार की साजिश बताया। कोर्ट ने गायत्री प्रजापति के सफाई साक्ष्य के लिए सात जनवरी की तारीख तय कर दी है। अदालती कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस गायत्री प्रजापति को लेकर लखनऊ लौट गई।

दुष्कर्म के मामले में लखनऊ जेल में निरुद्घ पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति बुधवार को पहली बार अदालत लाए गए। इसकी जानकारी पाकर उनके परिजन व समर्थक मिलने के लिए दीवानी न्यायालय पहुंच गए। लोगों से मुलाकात कर गायत्री प्रजापति ने उनका हाल-चाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed