{"_id":"642b1c01546589337903f8ac","slug":"former-law-minister-of-delhi-somnath-bharti-did-not-reach-the-court-sultanpur-news-c-13-1-164974-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पेशी पर नहीं पहुंचे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पेशी पर नहीं पहुंचे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती
Tue, 04 Apr 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी के अस्पतालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपित दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती सोमवार को पेशी पर नहीं आए। अभियोजन पक्ष ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग कोर्ट से की है। स्पेशल जज एमपी-एमएलए योगेश कुमार यादव ने मामले में अपना आदेश सुरक्षित रखा है।
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने जगदीशपुर के रामलीला मैदान में नौ जनवरी 2021 को यूपी के अस्पतालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके खिलाफ हरपालपुर गांव निवासी सोमनाथ साहू ने केस दर्ज कराया था। इसी मामले में सोमवार को पेशी नियत थी लेकिन पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती नहीं आए।
विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर सोमनाथ भारती के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की। कोर्ट ने इस पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।