फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Former block chief surrenders in Ashfaq murder case

Sultanpur News: अशफाक हत्याकांड में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया समर्पण

Sat, 15 Feb 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Former block chief surrenders in Ashfaq murder case
सुल्तानपुर। अशफाक हत्याकांड मामले में सेशन कोर्ट से बरी किए गए जगदीशपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने शुक्रवार को सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट में समर्पण कर दिया। सीजेएम ने हाईकोर्ट में हाजिर होने की शर्त पर उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जिला जज ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि मामले में नामजद रहे जगदीशपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह समेत पांच आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था।
विज्ञापन


अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के ग्राम बड़ागांव कोट मौजा हुसैनगंज कला के कारोबारी अशफाक अहमद की 30 जनवरी 2018 को मुकदमेबाजी की रंजिश में जगदीशपुर बाजार में बम और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके भाई रजी अहमद घायल हो गए थे। अशफाक के पिता अंसार अहमद ने जगदीशपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह सहित कई अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या व साजिश करने का मुकदमा दर्ज कराया था। 25 अक्तूबर 2024 को तत्कालीन जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने आरोपी वंशराज यादव, अमित चौबे व सतीश उर्फ सतई को उम्रकैद की सजा सुनाई थी जबकि जगदीशपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह, अनिल कुमार उर्फ विधायक, नान्ह सिंह उर्फ सूरज, विकास खरवार व सुबास यादव को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैसले के खिलाफ वादी मुकदमा अंसार अहमद ने और सजा के खिलाफ दोषियों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की है। हाईकोर्ट ने बरी हुए आरोपियों को तलब किया है। इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह समेत पांच आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed