{"_id":"6398bc42931b8118aa7a1f10","slug":"forgery-sultanpur-news-lko6617039127","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से एक लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह ठगी कोतवाली नगर क्षेत्र के निरालानगर (करौंदिया) निवासी मीर हसन के साथ हुई। मीर हसन के अनुसार वर्ष 2018 में बंधुआकलां क्षेत्र के ढाहा फिरोजपुर के एक व्यक्ति ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के लिए उनसे एक लाख दस हजार रुपये लिए थे। कई महीने बाद भी जब उसने वर्किंग वीजा नहीं दिया तो मीर हसन ने पैसे लौटाने को कहा। इस पर आरोपी टालमटोल करने लगा।
कुछ दिनों बाद उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। उसके बाद मीर हसन के मामा निसार अहमद ने इसकी शिकायत बंधुआकलां थाने पर की। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के घर पुलिस कर्मियों को जांचके लिए भेजा गया था। पता चला है कि आरोपी युवक विदेश में रहता है। पैसों का लेनदेन निरालानगर में हुआ। मामले की जांच की जा रही है।