{"_id":"8424e6a83162d0549b8e60a33980871d","slug":"fog-thickens-as-coldwave-grips-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही शबाब पर दिखा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही शबाब पर दिखा कोहरा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज आंधी व बरसात के बीच गिरे ओलों के तीन दिन बाद रविवार को शुरू हुआ कोहरा पहले ही दिन शबाब पर रहा। कोहरा इस कदर घना रहा कि 10 बजे के बाद ही धूप दिखाई पड़ी। बढ़ी ठंड के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व तेज आंधी के साथ जिले के तकरीबन सभी हिस्सों में भीषण बरसात हुई थी। इस दौरान कई इलाकों में ओले भी गिरे थे। मौसम में अचानक हुए इस परिवर्तन का असर रविवार को घने कोहरे के रूप में सामने आया। पहले ही दिन कोहरे की धुंध इस कदर घनी थी कि सुबह 10 बजे तक सड़क पर दौड़ने वाले वाहन रेंगते नजर आए। घने कोहरे ने पहले ही दिन लोगों को सर्दी का अहसास भी करवा दिया।
विज्ञापन
कोहरा तब छंटा जब करीब 10 बजे सूर्यदेव नजर आए। कोहरा और ठंड की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। एकाएक शुरू हुई ठंड में जिला मुख्यालय व कस्बों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग अलाव खोजते रहे। घने कोहरे के चलते रेल और सड़क यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन
इससे सफर करने वाले लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। प्रत्यके वर्ष लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन चौराहों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव आदि की व्यवस्था करता है, लेकिन जिला व तहसील प्रशासन ने अब तक जिला मुख्यालय पर भी ठंड से बचाव का कोई इंतजाम नहीं किया है।