Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   fog in sultanpur

कोहरे के आगोश में रहा सुल्तानपुर

Wed, 09 Dec 2020 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
fog in sultanpur
सुल्तानपुर। ठंड अपने रौ में आ गई है। मंगलवार रात करीब आठ बजे से शुरू हुआ कोहरा बुधवार को सुबह 10 बजे तक कायम रहा। कोहरे की वजह से तमाम बरातें काफी विलंब से पहुंचीं। वाहन सड़क पर रेंगते रहे। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़े व अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात आठ बजे के बाद आसमान में घना कोहरा छाने लगा। कोहरा होने से दो पहिया, चार पहिया व बड़े वाहनों को सड़क पर चलने में खासी परेशानी हुई। 60-70 किलोमीटर की स्पीड में चलने वाले वाहनों की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर पर थम गई। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। सुबह के समय गांव के नुक्कड़ व चौराहों पर जलाए गए अलाव के पास लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोहरा छाए रहने और औसत तापमान सामान्य के आसपास बने रहने का अनुमान लगाया है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed