{"_id":"68bc8bea7dc08ed9710be8d1","slug":"flyover-lane-caved-in-within-two-months-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-140315-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो माह में ही फ्लाईओवर की लेन धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो माह में ही फ्लाईओवर की लेन धंसी
Sun, 07 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ -वाराणसी फोरलेन पर हनुमानगंज बाईपास के रेलवे फ्लाईओवर की धंसी सड़क।
भदैंया। सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर हनुमानगंज बाईपास की रेलवे लाइन पर 43 करोड़ रुपये से बने फ्लाईओवर की एक लेन शुक्रवार को धंस गई। मार्ग पर बड़ा गड्ढा बन गया है। सूचना पर पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों ने हाईवे पर खतरे को देखते हुए बैरिकेडिंग करके एक लेन का आवागमन बंद कर दिया है। कार्यदायी कंपनी ने मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है।
फ्लाई ओवर के एक लेन पर सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है। एक लेन बंद किए जाने से तीन लेन से वाहनों को गुजारा जा रहा है। दोनों तरफ मिट्टी डालकर सड़क पर अवरोधक बना दिया गया है। फर्म ने शनिवार को मरम्मत शुरू करते हुए धंसी सड़क के हिस्से की खोदाई कर खराब सामग्री निकाली। आवागमन के दौरान वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है।
10 साल से निर्माणाधीन हाईवे पर 15 जुलाई 2025 को आवागमन चालू किया गया था। दो माह में फ्लाईओवर की एक लेन धंसने से दिव्या कंपनी का कार्य सवालों के घेरे में आ गया है। खराबी आने पर एनएचएआई के अधिकारी 10 साल मरम्मत की जिम्मेदारी कंपनी की बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कंपनी 10 साल तक करेगी मरम्मत
एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक नितिन कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर व सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल तक मरम्मत करेगी। धंसी सड़क का हिस्सा दुरुस्त कराया जा रहा है।