{"_id":"614a188f8ebc3ece454fb429","slug":"flood-sultanpur-news-lko5966146129","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में जलभराव से दो हजार बच्चों की पढ़ाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में जलभराव से दो हजार बच्चों की पढ़ाई बाधित
विज्ञापन
कुड़वार प्राथमिक विद्यालय नौगवां माधवपुर।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों के लिए बारिश आफत बनकर आई है। जिले के लगभग 20 विद्यालयों में जलभराव की वजह से पठन-पाठन पूरी तरह से बंद है। लगभग दो हजार बच्चे पढ़ाई से पूरी तरह वंचित हो गए हैं। गोमती नदी के कछार वाले इलाकों में परिषदीय विद्यालय बाढ़ग्रस्त हो गए हैं। विद्यालयों में घुसे पानी का स्तर कम नहीं हो रहा है। शिक्षक भी आस-पड़ोस के विद्यालयों में जाकर अपनी ड्यूटी बजा रहे हैं। बीएसए दीवान सिंह यादव के मुताबिक जिन विद्यालयों में बरसात का पानी जमा है वहां के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव से मिलकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। बाढ़ग्रस्त इलाकों के बच्चों को पास के विद्यालय में अध्ययन की सुविधा दी जाएगी।
बंद हुआ उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगवां
कुड़वार विकास खंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगवां में 72 विद्यार्थी नामांकित हैं। बाढ़ के पानी से विद्यालय में पूरी तरह जलभराव है। इसकी वजह से पठन-पाठन बंद है। प्रधानाध्यापक राम गोविंद तिवारी ने बताया कि जलभराव की वजह से परिसर एवं कमरे पूरी तरह से जलमग्न हैं।
जलभराव से स्कूल नहीं आ रहे बच्चे
कादीपुर विकास खंड के हुसुनपुर प्राथमिक विद्यालय में जलभराव से पठन-पाठन की व्यवस्था में समस्या उत्पन्न हो गई है। परिसर पूरी तरह से जलमग्न है। इसकी वजह से बच्चों को अभिभावक स्कूल नहीं भेज रहे हैं। शिक्षक किसी तरह विद्यालय परिसर में पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
पानी में घुसकर स्कूल पहुंच रहे शिक्षक
कुड़वार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नौगवां माधवपुर में गोमती नदी के बाढ़ का पानी जमा हुआ है। कमर तक जमा पानी से होकर शिक्षक विद्यालय पहुंच रहे हैं। विद्यालय में 35 छात्र पंजीकृत हैं। हेडमास्टर प्रखर श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक अरुण बरनवाल व अरुणा आंबेडकर किसी तरह स्कूल परिसर में दाखिल हो पा रहे हैं। कुड़वार के हकुहा प्राथमिक विद्यालय में भी बारिश का पानी भरा हुआ है। प्रधानाध्यापक सुमिरन विश्वकर्मा बताते हैं कि बारिश के पानी से विद्यालय में आवाजाही बाधित हो गई है। इसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।