फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   flood

गोमती नदी की बाढ़ से घिरे तराई क्षेत्र के 19 गांव, नाव से पहुंची मेनका गांधी

Tue, 21 Sep 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
flood
कुड़वार क्षेत्र में गोमती नदी का पानी गांव में घुसने के बाद लोगों का हाल लेने के लिए नाव से पहुंची - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पिछले दिनों हुई भारी बारिश जिले में कहर बरपा रही है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बल्दीराय व सदर तहसील के तराई क्षेत्र के 19 गांव पानी से घिर गए हैं। ग्रामीणों का आवागमन बंद होने पर प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थित विद्यालयों में शिफ्ट करा दिया है। बाढ़ के पानी से घिरने से तराई क्षेत्रों के करीब 20 बेसिक विद्यालय बंद हो गए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिलने पर मंगलवार को सांसद मेनका गांधी ने धनपतगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित कुछ गांवों का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नाव से जायजा लिया। प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को भोजन, इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जिले में लगातार दो दिनों तक हुई बारिश से विकास खंड के तराई क्षेत्र के अमउ, जासरपुर, कोलिया, सिंहोरिया, जज्जौर, बगीवा, धर्मदासपुर, माधवपुर आचार्य समेत अन्य गांव गोमती नदी की बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। प्रभावित गांवों के अधिकांश ग्रामीण दूसरी जगह शरण लिए हैं। इसी तरह कुड़वार क्षेत्र के मुड़ुवा, सड़ांव, नौगवांतीर, लाला का पुरवा, पूरे रामदयाल, सोती, अवधपुर, माधवपुर, नीरसहिया, तिरछे व मझारी, बल्दीराय का कांकरकोला गांव पानी से पूरी तरह घिर गए हैं। गांव के ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया है। इन गांवों के लोग भी दूसरी जगहों पर परिवार समेत शरण लिए हैं। दूसरी जगह आश्रय लिए ग्रामीणों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सरकारी सुविधाओं का अभाव है। फसलें जलमग्न हो जाने से पशुओं के लिए चारे की समस्या पैदा हो गई है। पशु बिना चारे के बेहाल हो गए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ से घिरे कई गांवों का मंगलवार को सांसद मेनका गांधी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नाव से जायजा लिया। सांसद ने जासरपुर, अमऊ गांव का नाव से जायजा लेते हुए प्रभावित ग्रामीणों से उनका हालचाल लिया। ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने एनडीआरएफ से दो स्टीमर भेजवाने, फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने व ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने एसडीएम बल्दीराय राजेश सिंह को ग्रामीणों की पूरी मदद करने का निर्देश दिया। सांसद के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, उनके प्रतिनिधि रणजीत कुमार, प्रवीण अग्रवाल समेत अन्य कई लोग थे। इसके अलावा शहर भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह ने भी मंगलवार को कुड़वार व धनपतगंज के बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed