फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Five lakh stolen from seven houses in two villages

Sultanpur News: दो गांवों में सात घरों से पांच लाख की चोरी

Wed, 28 Dec 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Five lakh stolen from seven houses in two villages
सुल्तानपुर। दो गांवों में सात घरों से मंगलवार की रात चोरों ने पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं एक घर में गृहस्वामी के जाग जाने पर चोरों को भागना पड़ा। बुधवार को सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के सतपोखरा गांव निवासी मोतीलाल यादव के घर के पीछे से दाखिल हुए चोर जेवर और दस हजार रुपये समेट ले गए। इसी गांव के ही दूधनाथ यादव के घर में नीम के पेड़ के सहारे दाखिल हुए चोर सोने की एक चेन, पांच हजार रुपये व अन्य सामान, जयनाथ यादव के घर से एक मोबाइल सेट और 35 हजार रुपये, शोभनाथ यादव के घर का ताला तोड़कर 18 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, झुमका, लॉकेट चुरा ले गए।
विज्ञापन

वहीं, इंद्र पाल यादव के घर के पीछे जीने से दाखिल हुए चोर 22 हजार रुपये नकद समेत सोने की चेन, अंगूठी चुरा ले गए। चोरों ने सजनपुर गांव निवासी प्यारे लाल निषाद के घर से जेवरात के साथ ही 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव के अंजनी निषाद के घर चोरी करने घुसे चोरों की खटपट की आवाज सुनकर अंजनी निषाद जाग गए और चोरों को दौड़ा लिया। हालांकि चोर भागने में सफल रहे। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया घटना स्थल का निरीक्षण किया है। चार लाख रुपये कीमत के जेवरात और एक लाख रुपये की नकदी की चोरी हुई है। केस दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed