{"_id":"663682fb1d7e36dfb70d9914","slug":"five-injured-in-road-accidents-two-referred-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-113033-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसों में पांच घायल, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसों में पांच घायल, दो रेफर
Sun, 05 May 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 05 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
सेमरीबाजार/दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर सलाहपुर गांव निवासी प्रमोद गुप्ता (28) शुक्रवार की रात अपनी चचेरी बहन और चाची को इलाज के लिए बाइक से सेमरीबाजार ले जा रहा था।
बस अड्डे के पास सामने से आ रहे ई रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में प्रमोद गुप्ता को गंभीर व चाची लीलावती (45) और चचेरी बहन गुड़िया (22) को हल्की चोट आ गई। ई रिक्शा चालक अशोक यादव (33) निवासी कारेबान को भी गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां प्रमोद की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सेमरी चौकी इंचार्ज संजय कुमार राय ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
उधर, दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कैथी जलालपुर में शनिवार को सुबह कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक सवार सतीश कुमार (25) निवासी प्रतापपुर थाना दोस्तपुर अखंडनगर जा रहा था। तभी अज्ञात कार ने उसको सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।