{"_id":"62d06d57ae2cf5033703e8e4","slug":"five-air-conditioner-of-district-hospital-emergency-damaged-sultanpur-news-lko6395241131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के तीन एसी मरम्मत को गए, दो और बिगड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के तीन एसी मरम्मत को गए, दो और बिगड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। तत्कालीन सांसद वरुण गांधी की निधि से उच्चीकृत जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष की दशा समय गुजरने के साथ बिगड़ती जा रही है। पूर्व में कक्ष में लगाए गए पांच एसी में से तीन रिपेयरिंग के लिए गए थे, जो आज तक वापस नहीं लौटे हैं। अन्य दो एसी ने काम करना बंद कर दिया है। मौजूदा समय में पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी से मरीज से लेकर स्वास्थ्य कर्मी तक बेहाल हैं।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पांच एसी लगवाए गए थे। तीन माह पहले तीन एसी खराब हो गए थे। तीनों एसी को मरम्मत के लिए भेजा गया था। तीनों एसी अब तक बनकर वापस नहीं आए हैं। बृहस्पतिवार को इमरजेंसी कक्ष में लगे दो एसी ने भी काम करना बंद कर दिया। इससे जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में भर्ती होने वाले मरीजों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी हो रही है।
इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और अन्य स्टाफ भी गर्मी से बेहाल नजर आए। सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने बताया कि इमरजेंसी कक्ष में एसी लगाया गया था। जिस कक्ष में एसी लगा होता है, उसके दरवाजे को बार-बार नहीं खोलना चाहिए। इससे एसी खराब हो जाते हैं। मरीज व तीमारदार इसका ध्यान नहीं रखते हैं। जल्द ही दूसरा एसी लगवाया जाएगा।