{"_id":"64b831c932b9fba3ac07e574","slug":"first-muharram-begins-from-today-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-632-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पहली मोहर्रम की शुरुआत आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पहली मोहर्रम की शुरुआत आज से
Thu, 20 Jul 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोहर्रम का चांद निकलते ही फिजां में या हुसैन की सदाएं गूंजने लगी हैं। शिया बहुल इलाकों में काले झंडे व बैनर लगा दिए गए हैं। हर तरफ गमगीन माहौल है। बृहस्पतिवार को पहली मोहर्रम से 31 जुलाई तक मजलिसों का दौर जारी रहेगा। इमामबाड़ों में मौलाना मजलिस में खेताब करेंगे।
जिले के अमहट गोराबारिक, तुराबखानी, अलीगढ़, अलीनगर, उंचवा, मेड़ई खां का पुरवा, हसनपुर, मनियारपुर, जूड़ूपुर, प्रतापपुर, मनियारी, भाईं, पीथापुर, लौहर दक्षिण, ताजखानपुर, बहादुरपुर, अफलेपुर, उसरा, शाहपुर, सुरौली, हयातनगर, कोटवा, मूंगर, बेलहरी, सैदपुर चीनीमिल, पियारेपुर, छतौना, चुनहा, करौंंदिया, सजैया माल्हा, खैराबाद, मनियारी, वलीपुर, कारीभीट, कादीपुर, धौरहरा, इसौली, लोकनाथपुर, बालचंद पट्टी, दोस्तपुर आदि शिया बहुल इलाकों में बुधवार की रात से मजलिसों का दौर शुरू हो गया है। यह दौर 31 जुलाई तक जारी रहेगा।
पहली मोहर्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार से होगी। हुसैनिया नौतामीर अमहट की मजलिस सुबह सात बजे, हुसैनिया मेड़ई खां अलीगढ़ की मजलिस सुबह 10 बजे, हुसैनिया अली नगर की मजलिस दोपहर एक बजे व गभड़िया मोहम्मद हादी के इमामबाड़े में भी दोपहर एक बजे मजलिस होगी।
विज्ञापन
दूसरी मोहर्रम की रात 10 बजे शेखखानी में जुलूस, तीन मोहर्रम को सभी इमामबाड़ों में मजलिस, चार मोहर्रम को रात 10 बजे उंचवा पर जुलूस, पांच मोहर्रम को रात 10 बजे ताजखानपुर में जुलूस, छह मोहर्रम को रात 10 बजे तुराबखानी में जुलूस, सात मोहर्रम को रात 10 बजे उंचवा के इमामबाड़े व उसरा पर जुलूस निकलेगा।
आठ मोहर्रम को रात 10 बजे बख्शी खां के इमामबाड़े, बहादुरपुर और अफलेपुर के इमामबाड़े में जुलूस, नौ मोहर्रम को हुसैनिया बादल खां से रात 10 बजे शबे आशूर का जुलूस और 10 मोहर्रम को ताजिया का जुलूस सभी इमामबाड़े से उठकर कर्बला में समाप्त होगा। यह जानकारी हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खां ने दी।