फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   fire

शहर में फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग

Mon, 28 Mar 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
fire
खैराबाद के पास दुकान में लगी आग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर के खैराबाद मोहल्ले में रविवार की दोपहर फर्नीचर, प्लास्टिक व गद्दे की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में मौजूद लोग किसी तरह से बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के चार वाहन पांच तल की बिल्डिंग में लगी आग को बुझाने में जुट गये। कड़ी मशक्कत के बाद पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट का अंदेशा जताया जा रहा है। आग से लाखों रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन

शहर के खैराबाद मोहल्ले में मोहम्मद अहमद की बिल्डिंग में उन्हीं की एके ट्रेडर्स स्टील्स, गद्दे और प्लास्टिक की कुर्सियों के साथ ही फर्नीचर की दुकान है। रविवार की दोपहर अचानक दुकान से धुआं उठने लगा। धुआं उठने पर बिल्डिंग में मौजूद लोग किसी तरह से बाहर निकल आए। इस बीच आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। फायर ब्रिगेड जब तक पहुंची आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। भीषण आग की सूचना मिलते ही सीएफओ संजय शर्मा के नेतृत्व में 20 दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। चार बड़े वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश पाठक भी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम खुद आग पर काबू पाने के लिए फायर कर्मियों को निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

पांच घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने तक आसपास के दुकानदारों के साथ ही करीब के मोहल्ले के लोगों की सांसें थमीं रहीं। आग लगने के पीछे बिजली की शॉर्ट सर्किट का अंदेशा जताया जा रहा है। आग से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। भीषण आग की सूचना मिलते ही हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल रहा। खैराबाद मोहल्ले से सटे शास्त्रीनगर, बाधमंडी, चिकमंडी, अन्नू चौराहा आदि स्थानों के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। हर कोई अपने मोबाइल फोन में आग की घटना को कैद करता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार गाड़ियां और 20 दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
सुल्तानपुर। सीएफओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि आग बुझाने में चार बड़े दमकल वाहनों को लगाया गया था। 20 फायर मैनों ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच घंटे में आग पर काबू पाया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed