फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   fire

राइस मिल में लगी आग, पुलिस कर्मियों ने बचाई युवक की जान

Sun, 06 Feb 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
fire
सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र के अलीपुर बाजार में शुक्रवार को एक राइस मिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पीआरवी से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जान पर खेल कर आग में फंसे एक युवक को बाहर निकाल लिया। आग से झुलसे युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। आग से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अखंडनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी अतुल दूबे की अलीपुर बाजार में राइस मिल है। शुक्रवार को राइस मिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठने पर आस-पास रहने वाले लोग पहुंचे और हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह, अरविंद राम और होमगार्ड घनश्याम दुबे पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने एक कमरे में फंसे शुभम पाल (23) निवासी भैसौली पोस्ट उतरौली थाना सरपतहा जिला जौनपुर को बाहर निकाल लिया। आग से झुलसे शुभम को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राइस मिल मालिक अतुल आग से झुलसे शुभम को लेकर अंबेडकरनगर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। आग से राइस मिल में रखे अनाज के साथ ही करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed