{"_id":"60fc46748ebc3e58132cdbb3","slug":"fire-on-schedule-caste-man-case-filed-sultanpur-news-lko588278584","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित युवक पर तमंचे से फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित युवक पर तमंचे से फायर, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। भेलारा गांव में शनिवार की सुबह घर के पास खड़े एक दलित युवक पर गांव के ही मनबढ़ युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा गांव निवासी दलित रंजन (40) पुत्र शिवदास शनिवार की सुबह घर के पास खड़ा था। तभी गांव का ही सूर्य प्रकाश सिंह वहां पहुंचा और तमंचा निकालकर रंजन पर फायर कर दिया। गोली रंजन के कान के पास से निकल गई।
फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर सूर्य प्रकाश सिंह असलहा लहराते हुए फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसओ कृष्ण मोहन सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और पीड़ित रंजन के साथ ही ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। एसओ ने बताया कि रंजन की तहरीर पर सूर्य प्रकाश सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला के साथ ही एससी एसटी के तहत केस दर्ज किया गया है।