{"_id":"84497ea665a0f8df3cfc2ed03735177b","slug":"fire-in-the-engine-of-varanasi-passenger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पैसेंजर के इंजन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पैसेंजर के इंजन में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 10 Jul 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही पैसेंजर गाड़ी के इंजन में शुक्रवार सुबह लंभुआ स्टेशन पर अचानक आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री डिब्बों से नीचे उतरकर दूर जा खड़े हुए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रेल कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को काबू किया।
विज्ञापन
इस घटना से करीब दो घंटे तक वाराणसी रूट पर रेल संचालन बाधित रहा। बाद में मालगाड़ी का इंजन लगाकर पैसेंजर ट्रेन को जौनपुर के लिए रवाना किया गया। सुल्तानपुर से वाराणसी जाने वाली पैसेंजर शुक्रवार सुबह निर्धारित समय से कुछ विलंब से सुल्तानपुर स्टेशन से रवाना हुई।
विज्ञापन
यात्री गाड़ी लंभुआ स्टेशन पर करीब 8:30 बजे पहुंची। इस दौरान ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते यात्रियों में अफरातफरी मच गई। डिब्बों में बैठे यात्री उतर कर दूर जा खड़े हुए। सूचना पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने एक घंटे तक चली मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
विज्ञापन
आग बुझने पर हरपालगंज स्टेशन पर खड़ी अप मालगाड़ी का इंजन काटने की कंट्रोल रूम से अनुमति ली गई। करीब साढे़ दस बजे मालगाड़ी के इंजन से पैसेंजर ट्रेन को जौनपुर सिटी के लिए रवाना किया गया। यातायात निरीक्षक एनपी शुक्ल ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
ट्रेन के इंजन में आग लगने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आधे घंटे बाद धीरे-धीरे यात्री सड़क मार्ग की ओर रुख करने लगे। जब तक ट्रेन रवाना हुई डिब्बों में दूर जाने वाले यात्री ही बचे थे।