{"_id":"6372880e46250b7aa4266f5a","slug":"fire-in-plywood-factory-due-to-short-circuit-sultanpur-news-lko65717632","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्तारगंज (सुल्तानपुर)। सेउर चमुरखा गांव में रविवार की देर रात प्लाईवुड फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में मौजूद कर्मियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना के बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के पीछे बिजली की शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
कूरेभार थाना क्षेत्र सेऊर चमुरखा गांव में सुरेश कुमार की प्लाईवुड फैक्टरी है। फैक्टरी में अरुण तिवारी समेत कई अन्य कर्मचारी काम करते हैं। रविवार की देर रात करीब दो बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। कर्मचारी अरुण तिवारी ने इसकी सूचना फैक्टरी मालिक के साथ ही अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कूरेभार थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत और मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार शर्मा अग्निशमन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन कर्मियों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक के अनुसार आग से करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।