फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fire breaks out in CHC's Pathology, equipment burnt

Sultanpur News: सीएचसी की पैथोलाॅजी में लगी आग, उपकरण जले

Sat, 13 Apr 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in CHC's Pathology, equipment burnt
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पैथोलाॅजी में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे कई कीमती उपकरण जल गए, जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के समय फायर अलार्म भी खराब होने के चलते नहीं बजा। अग्निशमन दल की मदद से आग पर काबू पाया गया। सीएचसी अधीक्षक ने तीन सदस्यीय टीम से जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर की पैथोलाॅजी में रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। किसी को भी आग लगने की भनक तक नहीं लग सकी। स्वास्थ्य केंद्र पर लगा फायर अलार्म भी काफी दिनों से खराब था। इससे किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। पैथोलाॅजी के कमरे के दरवाजे के नीचे से तेजी से धुआं बाहर उठने लगा, तब सीएचसी के कर्मियों को आग लगने का पता चला। काफी धुआं उठने से सीएचसी में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन



ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अवनीश मिश्र ने अन्य कर्मियों की मदद से तत्काल पैथोलाॅजी का दरवाजा खुलवाकर अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना चिकित्सा अधीक्षक को दी गई। आग से पैथोलाॅजी कक्ष में रखा प्रिंटर, यूपीएस, डायलुएंट, लायज, सीबीसी मशीन, जेएसबी स्टेन समेत अन्य उपकरणों के अलावा विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए रखीं किटें जल गईं। स्वास्थ्यकर्मियों की मानें तो आग लगने से करीब चार लाख रुपये के उपकरण जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






उच्चाधिकारियों को दी जाएगी जांच रिपोर्ट
प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट है। घटना की जानकारी सीएमओ को दी गई है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। जो तीन दिन के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट देगी। जांच आख्या को उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
- डॉ. गिरीशचंद्र, सीएचसी अधीक्षक, मोतिगरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed