{"_id":"5fd105468ebc3e3b6b555b44","slug":"fir-lodge-sultanpur-news-lko5540108103","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे को गोली मारने के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजे को गोली मारने के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मूंगर गांव में मंगलवार की शाम चाचा-भतीजे को गोली मारने के आरोपी पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। बुधवार को भी डीएम व एसपी ने गांव का दौरा कर छह दिन पूर्व गिराए गए इमामबाड़े की जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मूंगर गांव में पिछली बृहस्पतिवार को कर्रार हुसैन के पुश्तैनी इमामबाड़े को पूर्व प्रधान कलाम ने जेसीबी लगाकर गिरा दिया था। पुलिस ने इमामबाड़ा गिराने के आरोप में लल्लन आदि के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। सात दिसंबर को जेल से छूटने के बाद नाराज लल्लन, पूर्व प्रधान कलाम आदि ने कर्रार हुसैन के घर पर धावा बोलकर फायरिंग की थी।
फायरिंग में कर्रार हुसैन (65) और उनके भतीजे वकार (19) पुत्र जर्रार हुसैन को गोली लगी थी। दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वकार के भाई इमाम हैदर की तहरीर पर पूर्व प्रधान अब्दुल कलाम, दिलशाद, लल्लन, मोईपद्दीन और ईशा के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा मूंगर गांव पहुंचे। डीएम और एसपी ने ढहाए गए इमामबाड़े को देखा। डीएम और एसपी ने परिवारीजनों को जानलेवा हमले में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने निकाली गोली
ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कर्रार हुसैन और वकार की चिकित्सकों ने बुधवार को ऑपरेशन कर गोली निकाल ली। दोनों को आईसीयू में रखा गया है। पीड़ित के परिवारीजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने अगले 48 घंटे बेहद अहम बताया है।
दरोगा ने भी दर्ज कराई एफआईआर
गोसाईगंज थाने में तैनात दरोगा इरफान अली ने मूंगर गांव में शांतिभंग के अंदेशे में मूंगर गांव के अब्दुल, लल्लन, सोहराब, दिलशाद, हफीज और चांद बाबू के खिलाफ केस दर्ज कराया है।