{"_id":"69a1da8a2a94a9d6480df09d","slug":"fir-against-ration-dealer-for-not-distributing-ration-for-the-month-of-february-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-151212-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फरवरी माह का राशन न बांटने पर कोटेदार के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फरवरी माह का राशन न बांटने पर कोटेदार के खिलाफ एफआईआर
Fri, 27 Feb 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
बंधुआकला। कुड़वार के जूडुपुर गांव में मोहम्मद फहीम सरकारी राशन की दुकान संचालित करते हैं। फरवरी में राशन कार्ड धारकों से ई पाॅस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं बांटा। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम कुमार हर्ष ने जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्या को टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया।
पूर्ति निरीक्षक सदर ललित श्रीवास्तव की अगुवाई में दूबेपुर पूर्ति पूर्ति निरीक्षक नन्हें सिंह और वैभव श्रीवास्तव के साथ मंगलवार को जूडुपर गांव पहुचंकर राशन की दुकान का निरीक्षण कर जांच की। जांच में पाया गया कि फरवरी माह में 418 पात्र गृहस्थी तथा 70 अंत्योदय कार्ड धारकों का अंगूठा लगवा लिया गया है, लेकिन राशन नहीं दिया। गोदाम की जांच में टीम को 40.458 क्विंटल गेहूं तथा 63.802 क्विंटल चावल व 0.36 क्विंटल चीनी कम मिली। विभाग ने कोटेदार मोहम्मद फहीम के खिलाफ बंधुआकला थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। संवाद