{"_id":"6921f94136e76d130e0c5189","slug":"fir-against-medical-agency-operator-for-fake-billing-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-144975-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फर्जी बिलिंग में मेडिकल एजेंसी संचालक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फर्जी बिलिंग में मेडिकल एजेंसी संचालक पर एफआईआर
Sat, 22 Nov 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। औषधि विभाग की जांच में शहर की गोलाघाट स्थित मेसर्स हिंदुस्तान मेडिकल एजेंसी पर 80 लाख की दवा बिक्री की फर्जी बिलिंग मिली। इसके बाद औषधि निरीक्षक ने कोतवाली नगर में संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।
यह जांच 25 अक्तूबर को हुई थी, जिसमें कुछ प्रतिबंधित दवाएं भी मिली थीं, इसके अलावा अन्य संचालकों पर विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गोलाघाट स्थित मेडिकल स्टोरों व एजेंसी पर 25 अक्तूबर को औषधि विभाग के सहायक आयुक्त अयोध्या मनोज कुमार, जिला औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद की संयुक्त टीम ने छापा मारा था। औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद ने बताया कि एजेंसी मालिक श्वेता कुमारी और सुनील कुमार पांडेय कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए।
बेची गई कफ शिरप की कीमत 40 लाख रुपये है। वहीं, कैप्सूल की भी कीमत 40 लाख के लगभग है। उन्होंने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर छापे के दौरान मेडिकल स्टोरों व एजेंसियों में कमियां मिली हैं, जांच की जा रही है, जल्द ही अन्य पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।