फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   fir against 300 unknown person

महराजगंज बाजार में आगजनी के मामले में 300 पर केस दर्ज

Thu, 18 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
fir against 300 unknown person
कुड़वार (सुल्तानपुर)। महराजगंज बाजार में बुधवार को की गई प्रधान के पति की हत्या के बाद आगजनी के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव की प्रधान नफीसा बानो के पति मोइनुद्दीन और देवर नुरूद्दीन को बुधवार की सुबह महाराजगंज बाजार में मनियारपुर गांव निवासी इकबाल बाबू आदि ने गोली मार दी थी। फायरिंग में मोइनुद्दीन की मौत हो गई थी, जबकि नुरूद्दीन घायल हो गया था।
विज्ञापन

हत्या से नाराज लोगों ने महराजगंज बाजार में आरोपी इकबाल बाबू की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में आग लगा दी। दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर व कार को भी फूंक दिया था। एसपी शिवहरी मीणा ने मामले को गंभीरता से लिया था। एसपी के आदेश पर कुड़वार थाने में उपनिरीक्षक आरपी राना की तहरीर पर तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपुर्द-ए-खाक किया गया शव
कुड़वार। शादीपुर गांव की प्रधान नफीसा बानो के पति मोइनुद्दीन का शव बुधवार की देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई थी। सीओ व एसडीएम की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed