फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Finance worker dies after bike collides with pickup on Purvanchal Expressway

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से टकराई बाइक, फाइनेंस कर्मी की मौत

Sun, 19 Oct 2025 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Finance worker dies after bike collides with pickup on Purvanchal Expressway
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के धनपतगंज के पूरे चतुरी का पुरवा गांव के पास शनिवार रात खड़ी पिकअप से टकराकर बाइक सवार फाइनेंस कर्मी विवेक यादव (25) की मौत हो गई। वह आजमगढ़ जिले के मातवरगंज के रहने वाले थे। धनपतगंज पुलिस ने विवेक के भाई की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मातवरगंज निवासी आदित्य यादव के मुताबिक, उनके भाई विवेक यादव एक फाइनेंस कंपनी में आगरा में कार्यरत थे। दीपावली की छुट्टी पर वह शनिवार को बाइक से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते घर आ रहे थे। धनपतगंज के पूरे चतुरी का पुरवा गांव के पास रात करीब आठ बजे गलत लेन में एक बिना पार्किंग लाइट व इंडीकेटर लाइट जलाए एक पिकअप वाहन खड़ा था। अंधेरा होने के कारण विवेक उसे देख नहीं पाए और वाहन से टकरा गए।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन चालक ने कोई सूचना नहीं दी। इससे इलाज के अभाव में विवेक की मौत हो गई। यूपीडा के कर्मियों ने आदित्य यादव को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। धनपतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि आदित्य यादव की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल
अमहट। अमेठी जिले के पीपरपुर के रहने वाले टिकरिया दसईपुर निवासी आशीष सिंह के मुताबिक वह अपने ताऊ अवधेश सिंह के साथ शनिवार को रायबरेली रोड से अमहट आ रहे थे। अमहट पार्क के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। उधर, चांदा के बसुही निवासी अधिवक्ता जयप्रकाश के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने साथी अखिलेश कुमार भारती के साथ बाइक से अमहट से लोहरामऊ जा रहे थे। महुरिया मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में केस केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed