{"_id":"67b0b8d9efa7356c0105d499","slug":"fighting-over-dj-playing-dispute-five-wedding-guests-injured-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-127311-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डीजे बजाने के विवाद में मारपीट, पांच बराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डीजे बजाने के विवाद में मारपीट, पांच बराती घायल
Sat, 15 Feb 2025 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा तोड़ी गई एसयूवी
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर गांव में शुक्रवार रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर घरातियों और बरातियों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने एक एसयूवी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया।
शुक्रवार को कान्हापुर गांव निवासी रामसुख यादव की पुत्री की शादी थी। बरात कटका बाजार के निकट स्थित शंकरगढ़ से आई थी। रात में द्वारपूजा के समय डीजे बजाने को लेकर घराती-बराती भिड़ गए। घरातियों का आरोप है कि बरातियों ने पहले मारपीट शुरू की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के पास खड़ी एक एसयूवी को नाराज ग्रामीणों ने तोड़ दिया। मारपीट में बरात पक्ष के संतोेष यादव (34), सज्जन (39), अभिषेक (16), संजय यादव (30), विजय यादव (29) निवासीगण भक्तिन का पूरा थाना कूरेभार घायल हो गए।
ग्रामीणों ने मारपीट की जानकारी जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी जयसिंहपुर में इलाज कराया। पुलिस की मौजूदगी में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुबह दुल्हन की विदाई कराई गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तोड़ी गई एसयूवी को कब्जे में ले लिया है। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।