फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fighter aircraft will be able to land on the air strip of Purvanchal Expressway

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एयर स्ट्रिप पर उतर सकेंगे लड़ाकू विमान

Wed, 18 Aug 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fighter aircraft will be able to land on the air strip of Purvanchal Expressway
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कूरेभार के पास बनी एयर स्ट्रिप पर वायुसेना के लड़ाकू विमान उतर सकेंगे। एक्सप्रेस-वे पर तैैयार एयर स्ट्रिप का बुधवार को वायुसेना के कमांडर ने जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रिप की खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कूरेभार के पास शासन के निर्देश पर बनाई गई एयर स्ट्रिप पर वायुसेना के लड़ाकू विमान उतर सकेंगे। शासन ने विशेष परिस्थितियों में लड़ाकू विमान उतारने के लिए एयर स्ट्रिप का निर्माण कराया है। कार्यदायी संस्था की सूचना के बाद बुधवार को गोरखपुर से पहुंचे वायुसेना के एयर कमांडर पवन कुमार ने एयर स्ट्रिप का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने एयर स्ट्रिप की गुणवत्ता व लंबाई-चौड़ाई को परखा। वायुसेना के कमांडर ने जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व कार्यदायी संस्था से निर्माण संबंधी जानकारी ली। साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पूरा होने के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एयर कमांडर ने एयर स्ट्रिप की मामूली खामियों में सुधार के निर्देश दिए। सुरक्षा के संबंध में एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र से भी जानकारी ली। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed