{"_id":"61fec5023e0a7b6db909eb8b","slug":"festival-sultanpur-news-lko616563838","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया गया वसंत पंचमी का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया गया वसंत पंचमी का त्योहार
विज्ञापन
वसंतोत्सव पर देवी सरस्वती का पूजन करते लोग।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। वसंत पंचमी का त्योहार शनिवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। आदि गंगा गोमती में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। विद्यालयों में भी वसंत पंचमी के अवसर पर हवन-पूजन व अन्य कार्यक्रम हुए। देर शाम ग्रामीण अंचल में होलिका की स्थापना की गई।
वसंत पंचमी के अवसर पर शहर के सीताकुंड घाट स्थित आदि गंगा गोमती में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया और घाट पर बने मंदिर में पूजा-अर्चना की। गोदान कर गरीबों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य का लाभ कमाया। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंदनगर में वसंतोत्सव पर देवी सरस्वती का पूजन-अर्चन व समर्पण का कार्यक्रम श्रद्धा व पारंपरिक ढंग से हुआ। छात्र-छात्राओं ने हवन-पूजन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ. रमाशंकर मिश्र, प्रधानाचार्य राम सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीनाथ भार्गव, उप प्रधानाचार्य सभाजीत वर्मा समेत कई विद्यार्थी मौजूद रहे। शहर के डाकखाना चौराहे के पास स्थित रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज एवं नौरंगीलाल सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को संयुक्त रूप से हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ। पूजन के साथ नवीन बच्चों का विद्यारंभ संस्कार किया गया।
शहर के सिरवारा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। दोस्तपुर क्षेत्र में भाग्यवती शिशु विद्या मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई। छात्र-छात्राओं की ओर से वसंती गीत, राष्ट्रीय गीत, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही ग्रमीण अंचल में होलिका दहन वाले स्थानों पर पूजा कर आरंडी के पेड़ों को लगा कर फाल्गुन मास का एहसास कराया गया। कुड़वार क्षेत्र के विद्यालयों/कोचिंग सेंटरों पर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। प्रथम से पांचवां स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं निधि तिवारी, आकांक्षा सिंह, मयंक सिंह, सौम्या मौर्या, शुभम, मांडवी, मानषी को धर्मा देवी बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रबंधक दयाराम यादव ने पुरस्कार दिया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड में मां सरस्वती का विधि विधान से वैदिक मंत्रों के बीच हवन पूजन किया गया।