{"_id":"68151bb4b4048f704d041ce2","slug":"fault-in-ht-line-power-cut-in-25-villages-for-39-hours-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-132010-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एचटी लाइन में फॉल्ट, 39 घंटे गुल रही 25 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एचटी लाइन में फॉल्ट, 39 घंटे गुल रही 25 गांवों की बिजली
Sat, 03 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 03 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
दरियापुर उपकेंद्र परिसर में धरना देते संविदा बिजली कर्मी।
संवाद न्यूज एजेंसी
बंधुआ कला (सुल्तानपुर)। असरोगा पावर हाउस से निकली 11 हजार वोल्ट की लाइन में बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे फॉल्ट आने से 25 गांवों की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार रात लगभग सात बजे आपूर्ति बहाल हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान ग्रामीणों की पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
बिजली ठप रहने से ट्यूबवेल, सबमर्सिबल सब ठप पड़े रहे। मोबाइल को भी दूसरी जगह ले जाकर चार्ज करना पड़। विभाग का दावा था कि संविदा कर्मियों की हड़ताल से बिजली आपूर्ति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आकस्मिक सेवा के लिए प्राइवेट लाइनमैन की व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके, शुक्रवार को दिनभर सप्लाई बाधित रही।
रात करीब सात बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। बिजली गुल रहने से मनियारपुर, हसनपुर, हरखी दौलतपुर, बंधुआकला, बाबा जी का सगरा, सहाबागंज, प्रतापपुर, जुड़ृूपुर, इमामगंज, इस्लामगंज सहित 25 गांव के लोगों को परेशान होना पड़ा। एसडीओ दिलीप जायसवाल ने बताया कि फाल्ट को ठीक कराने में वक्त लगा, लेकिन देर शाम सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
नौ घंटे ठप रही 15 गांवों की बिजली
धम्मौर (सुल्तानपुर)। धम्मौर उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे कूड़धाम फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फाॅल्ट की खोजबीन शुरू की। फॉल्ट मिलने के बाद उसे दुरुस्त करने का कार्य शुरू हुआ। रात 10 बजे फॉल्ट ठीक कर करीब नौ घंटे बाद आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान हाजीपट्टी, रामापुर, भांटी, खौंपुर, धारूपुर सहित 15 गांवों की बिजली गुल रही। इन गांवों के करीब 20 हजार लोग बिजली के लिए परेशान रहे। उप केंद्र प्रभारी समरजीत ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट से आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
डेढ़ घंटे ठप रहा कांशीराम फीडर
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। टीपी नगर उपकेंद्र से संचालित कांशीराम फीडर बृहस्पतिवार रात दो बजे ठप हो गया। इस फीडर से जुड़े रानीगंज, दूबेपुर, अमहट, डिहवा, अलीगढ़ आदि गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। हालांकि, साढ़े तीन बजे के बाद बिजली आने से लोगों ने राहत महसूस की। अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि फीडर रात में ही ठीक रके बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं, इससे समस्या हुई। (संवाद)
आउटसोर्सिंग कर्मियों का धरना जारी
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले आउटसोर्सिंग बिजलीकर्मियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। छंटनी व फेस अटेंडेंस को लेकर बनाए जा रहे दबाव के साथ उम्र का हवाला देकर कर्मचारियों को निकालने जाने के विरोध में दरियापुर बिजली उपकेंद्र परिसर में संविदा कर्मचारी 30 मई से धरना दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष आनंद कुमार अग्रहरि ने कहा कि मांगे न मानी जाने तक कर्मचारी काम नहीं करेंगे।