फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers will have to fill sugarcane sowing declaration form online

Sultanpur News: किसानों को ऑनलाइन भरना होगा गन्ने बोआई का घोषणा पत्र

Sat, 03 May 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers will have to fill sugarcane sowing declaration form online
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना सर्वेक्षण शुरू हो गया। शासन ने गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी कर दिया है। गन्ना किसानों को तीन दिन पूर्व सूचना देने पर जोर है, ताकि पूर्व में आई समस्या से निपटारा मिल सके।
विज्ञापन

चीनी मिल परिसर में प्रधान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने नई गन्ना नीति के बारे में गन्ना सुपरवाइजरों को जानकारी दी। कहा कि गन्ना सर्वेक्षण के तीन दिन पहले किसानों को गन्ना सर्वे की जानकारी देना अनिवार्य है। गन्ना सूचना प्रणाली और स्मार्ट गन्ना किसान प्रोजेक्ट के तहत हैंड हेल्ड कंप्यूटर के माध्यम से ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) सर्वे कराया जाएगा। गन्ने के क्षेत्रफल के हिसाब से ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना होगा।
विज्ञापन

चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल ने सभी गन्ना सुपरवाइजरों को सर्वे कार्य को ठीक ढंग से पूरा करने का निर्देश दिए। बताया कि सर्वेक्षण का कार्य 30 जून तक करना अनिवार्य किया गया है। इस मौके गन्ना सुपरवाइजर रवि कुमार, जितेंद्र कुमार मिश्र, बसंत वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, जाहिद, मासूक आलम, लालजी वर्मा, लाल कुंवर श्रीवास्तव, भोलानाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना सर्वेक्षण के दौरान पारदर्शिता लाने के लिए शासन के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग टीम में मुख्य गन्ना अधिकारी, चीफ इंजीनियर और चीफ केमिस्ट गन्ना सर्वेक्षण का निरीक्षण कभी भी ऑन स्पाट कर सकते हैं। गलत सर्वे पाए जाने पर गन्ना सुपरवाइजरों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed