फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers will get loans of up to six lakh rupees at an interest rate of six percent

Sultanpur News: किसानों को छह प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा छह लाख तक ऋण

Thu, 24 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get loans of up to six lakh rupees at an interest rate of six percent
सुल्तानपुर। लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री समृद्धि योजना शुरू की गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से योजना का शुभारंभ किया। जिला सहकारी बैंक सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

योजना के तहत पात्र लघु एवं सीमांत किसानों के साथ पूर्व में ऋण लेने वाले नियमित ऋण अदायगी करने वाले सदस्यों को भी ऋण दिया जाएगा। पात्र किसानों को छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत ब्याज पर मिल सकेगा। निर्धारित समय पर किस्तों का भुगतान करने वाले किसानों को सरकार की ओर से ब्याज अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों के लिए भी ऋण की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह मौजूद रहे। किसानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed