{"_id":"6431afd79b0a9cf3ab07c1dc","slug":"farmers-daughter-priya-and-other-two-became-deputy-sp-sultanpur-news-c-13-1-173892-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किसान की बेटी प्रिया व अन्य दो बेटियां बनीं डिप्टी एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किसान की बेटी प्रिया व अन्य दो बेटियां बनीं डिप्टी एसपी
Sat, 08 Apr 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
. प्रिया यादव।
सुल्तानपुर। विपरीत परिस्थितियों में पढ़ाई के प्रति जज्बे व लगन की बदौलत किसान की बेटी ने आसमान छू लिया। पीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए प्रिया डिप्टी एसपी बनी हैं। जिले की ही इशिका व शिखा भारती ने भी सफलता का परचम लहराया है। उधर, लंभुआ के परितोष दुबे नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुए हैं।
जिले के कादीपुर के अंदारायपुर निवासी शिक्षक दिनेश प्रताप सिंह की पुत्री इशिका सिंह ने पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा पास कर डिप्टी एसपी के पद पर 12वीं रैंक हासिल की है। इशिका ने बताया कि वह रोज आठ से 10 घंटे पढ़ाई करती हैं। प्रयागराज में रह रहे मां-पिता से अलग थोड़ी ही दूर पर कमरा लिया और छोटी बहन के साथ पढ़ाई की। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा सेंट एंथनी कॉलेज प्रयागराज से ग्रहण की है। स्नातक की परीक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय व पीजी जेएनयू से किया है। उन्होंने कहा कि एक विद्यार्थी को हमेशा अपने ऊपर भरोसा करना चाहिए। मेहनत का फल जरूर मिलता है।
जिले की बेटी प्रिया यादव के पिता राधेश्याम यादव सामान्य किसान व मां आशा यादव गृहणी हैं। इससे पहले प्रिया का चयन खंड विकास अधिकारी के पद पर हो चुका था। वहीं अब डीएसपी पद पर प्रदेेश में 38वीं रैंक हासिल हुई है। प्रिया प्रयागराज में रहकर कोचिंग कर रही थीं। शुरुआत से ही वह मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां को दिया है। कहा कि मां ने बेटियों से कभी घरेलू काम नहीं कराए जिससे बेटियां पढ़ाई के प्रति ज्यादा समर्पित हो सकीं।
विज्ञापन
चांदा के अमरुपुर गांव निवासी बलराम की पुत्री शिखा भारती का चयन भी डीएसपी पद पर हुआ है। यूपी में 82वीं रैंक हासिल हुई है। शिखा ने इलाहाबाद विवि से स्नातक व जेएनयू दिल्ली से पीजी किया है। पिता सीनियर ऑडिटर के पद पर पीसीडीए (पेंशन) विभाग प्रयागराज में तैनात हैं। शिखा की माता सहायक अध्यापिका के पद पर जूनियर हाईस्कूल प्रतापगढ़ में तैनात हैं। शिखा ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं, उसके लिए तैयारी जारी है। शिखा ने कहा कि तैयारी समय मांगती है, इसलिए तैयारी कर रहे लोगों को हतोत्साहित नहीं होना चाहिए।
लंभुआ तहसील क्षेत्र के सूर्यभानपट्टी गांव निवासी परितोष दूबे का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। मध्य प्रदेश में व्यापार कर रहे कृष्ण कुमार द्विवेदी के बेटे परितोष ने बीबीएस इंटर कॉलेज प्रयागराज से हाईस्कूल, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज लखनऊ से इंटरमीडिएट के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक और रसायन विज्ञान में परास्नातक भी किया है। इस दौरान वे यूपीपीसीएस परीक्षा की तैयारी में भी जुट गए। कठिन परिश्रम के बाद सफलता मिलने पर लोग बधाई दे रहे हैं।