फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmer's body found hanging

Sultanpur News: फंदे से लटकता मिला किसान का शव

Mon, 04 May 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 04 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging
चांदा। सराय जुझार निवासी किसान शीतला प्रसाद (50) का शव रविवार सुबह गांव स्थित पेड़ की डाल पर फंदे से लटका देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार पारिवारिक कलह से वह काफी नाराज थे। परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, शीतला यादव के घर में शनिवार को रामायण पाठ संपन्न होने के बाद भोज व आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम हुआ था। तभी परिवार में किसी बात पर शीतला प्रसाद की परिजनों से कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर रात में ही वह घर से निकल गए। काफी देर तक वह नहीं लौटे तो परिजनों को संदेह हुआ। तलाश करने पर रविवार सुबह उनका शव पेड़ की डाल पर फंदे से लटका देखा गया। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव उनकी सुपुर्दगी में दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन





पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव
जयसिंहपुर। उगईपुर परसड़ा निवासी घनश्याम के पुत्र सुमित (16) का शव रविवार सुबह गांव के निकट स्थित एक पेड़ की डाल से फंदे पर लटका देखा गया। मौत का पता चलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जयसिंहपुर कोतवाली के एसएसआई दिवाकर दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed