Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Family members of the deceased tractor driver refused to perform his last rites.

Sultanpur News: ट्रैक्टर चालक के शव का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इन्कार

Wed, 18 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Family members of the deceased tractor driver refused to perform his last rites.
चांदा। घूरीपुर गांव में सोमवार को छप्पर के नीचे मिले ट्रैक्टर चालक अमन गौतम के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। परिजन घटना का खुलासा करने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अमन रविवार रात घर से निकले थे। सोमवार सुबह उनका शव सामुदायिक प्रसाधन के पीछे स्थित छप्पर के नीचे पड़ा मिला था। मृतक की मां जानकी देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। घर पर शव पहुंचने के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि अमन के मोबाइल पर लगातार धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि वारदात का खुलासा होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा, सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने और अंतिम संस्कार के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed