{"_id":"6a6f8712d0ff42977d0f7483","slug":"family-members-adamant-on-demand-for-arrest-of-murder-accused-last-rites-performed-after-protest-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-161936-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, प्रदर्शन के बाद किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, प्रदर्शन के बाद किया अंतिम संस्कार
Sun, 02 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज/वलीपुर। बल्दीराय के कल्यानपुर मजरे नटौली में शनिवार को भूमि विवाद में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में रविवार शाम मृतक का शव घर पहुंचने के बाद परिजन भड़क गए। घरवालों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इन्कार कर शव घर के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक की पत्नी ने 12 सूत्री मांगपत्र अधिकारियों को दिया। अधिकारियों के नियमानुसार कार्रवाई के आश्वासन और समझाने-बुझाने पर दो घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। गांव में ही शव को दफनाया गया।
कल्यानपुर मजरे नटौली निवासी राम सुंदर कोरी की शनिवार को भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। रविवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। मृतक के पुत्र शिवनाथ ने बताया कि गांव में कब्रिस्तान की भूमि का लंबे समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को बांस काटने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसे पुलिस ने शांत करा दिया था।
आरोप है कि शनिवार को गांव के जहीर अहमद, मोबीन, इलियास, रियासत सहित एक अन्य व्यक्ति ने उनके पिता राम सुंदर को घेरकर पीटा था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। इसी वजह से उन्होंने कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं, अधिकारियों ने परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन मान गए और देर शाम गांव में ही राम सुंदर कोरी का शव दफनाया गया। घटना के बाद से गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।