{"_id":"64c5535fa7e596302904f027","slug":"family-court-will-be-established-in-new-place-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-1033-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नई जगह स्थापित होगा पारिवारिक न्यायालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नई जगह स्थापित होगा पारिवारिक न्यायालय
Sat, 29 Jul 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीवानी न्यायालय में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पारिवारिक न्यायालय को शहर में नई जगह स्थापित किया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर भूमि तलाशने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भूमि की स्वीकृति मिलते ही पारिवारिक न्यायालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्माण से दीवानी न्यायालय में भीड़ भी कम होगी।
आदेश को देखते हुए सदर तहसील की ओर से शहर के पयागीपुर वार्ड में करीब छह हेक्टेयर भूमि की तलाश कर ली गई है। भूमि को न्यायिक अधिकारियों को दिखवाया जा चुका है। न्यायालय को भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। अदालत की सहमति मिलने के बाद ही भूमि को अंतिम तौर पर चिह्नित किया जाएगा।
मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि फैमिली कोर्ट के लिए भूमि मांगी गई है। भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश सदर तहसील को दिया गया है। भूमि के संबंध में अभी कोई सहमति नहीं मिली है।