{"_id":"6181803f3a72777a447402b1","slug":"express-way-sultanpur-news-lko6029462124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की तैयारियां शुरू
सुल्तानपुर। लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बहुप्रतीक्षित उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवंबर माह में ही इसके उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने कार्यदायी संस्था से तकनीकी व गुणवत्ता पहलुओं की जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
करीब 42 हजार करोड़ रुपये से बनकर तैयार हो रहे लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की कवायद शुरू हो गई है। जिले के कूरेभार के गौरा ग्राम पंचायत में एक्सप्रेस-वे पर बनी एयर स्ट्रिप पर उद्घाटन की तैयारी संभावित है। मंगलवार को डीएम रवीश गुप्ता ने कार्यदायी संस्था व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने कार्यदायी संस्था से रनवे की गुणवत्ता व तकनीकी पहलुओं की जांच रिपोर्ट मांगी है। कंपनी को साफ-सफाई व पेटिंग आदि कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। इसके पहले कार्य प्रगति की जानकारी ली गई। सूत्रों के मुताबिक एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 15 नवंबर को प्रधानमंत्री से कराए जाने की तैयारी चल रही है। उद्घाटन के पहले एयर स्ट्रिप का ट्रायल भी संभावित है। हालांकि अभी तक शासन से उद्घाटन की तिथि तय नहीं हो सकी है। बैठक में सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी, डीपीआरओ आरके भारती समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।